Lallanpost
banner
lallanpost.com
Lallanpost
@lallanpost.com
Lallanpost is an independent news media organisation. any queries? [email protected].


Website: lallanpost.com
असम सरकार ने भारतीय महिला सकीना को बांग्लादेश भेजा, संगठनों ने वापस लाने की मांग की।

असम के नलबाड़ी जिले की 65 साल सकीना बेगम को बांग्लादेश पुशबैक किए जाने के बाद असम में विरोध तेज हो गया है।
December 9, 2025 at 2:29 PM
हमें किसी के “वंदे मातरम्” पढ़ने या गाने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन मुसलमान केवल एक अल्लाह की इबादत करता है और अपनी इबादत में अल्लाह के सिवा किसी दूसरे को शामिल नहीं कर सकता। और “वंदे मातरम्” का अनुवाद शिर्क से संबंधित मान्यताओं पर आधारित है। : अरशद मदनी (अध्यक्ष जमीअत उलेमा हिंद)
December 9, 2025 at 12:48 PM
यूपी: बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना, फेरी लगाकर गुजारा करने वाले युसूफ को पीट पीटकर मार डाला।

घटना में आरोपी चौगानपुर निवासी राजेंद्र वर्मा और भीमपुर निवासी भरत को गिरफ्तार किया गया, सोमवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
December 9, 2025 at 11:33 AM
भारत सरकार ने माना-कोविड वैक्सीन से लकवे जैसी घातक बीमारियों का भी खतरा।

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक़, भोपाल में 2017 के मुकाबले 2025 में मरीज 4 गुना बढ़े।
December 9, 2025 at 10:57 AM
बाइबल बांटना, धर्म का प्रचार करना अपराध नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्मांतरण मामले में हद पार करने पर यूपी पुलिस को लगाई फटकार।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक़, एक कड़े आदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि सिर्फ़ बाइबल बांटना या किसी धर्म का प्रचार करना उत्तर प्रदेश गैर-कानूनी धर्मांतरण निषेध अधिनियम 2021 के तहत अपराध नहीं है।
December 9, 2025 at 10:14 AM
आंध्र प्रदेश: नूरी परवीन पेश कर रहीं मानवता की मिसाल, इलाज के लिए लेती है महज 10 रुपये।

प्राइवेट अस्पतालों में फीस महंगी होने की वजह से जहां मेडिकल केयर गरीबों की पहुंच से बाहर है, वहीं आंध्र प्रदेश में कडप्पा की एक युवा डॉक्टर सिर्फ 10 रुपये कंसल्टेशन फीस लेकर इलाज कर रही है। डॉक्टर नूरी परवीन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों से सिर्फ 50 रुपये बेड का चार्ज करती हैं।
December 9, 2025 at 8:46 AM
प्रधानमंत्री की आलोचना करने की वजह से मेरे ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा रहा है। क्या प्रधानमंत्री ही देश हैं? प्रधानमंत्री अगर सच में इस देश के सेवक हैं तो सेवक की आलोचना क्यों नहीं की जा सकती? सेवक से सवाल क्यों नहीं पूछा जा सकता? : नेहा सिंह राठौड़ (भारतीय लोकगायिका)
December 8, 2025 at 10:42 AM
किसी को पता है कि न्यूज़ चैनलों को हीरेन जोशी के व्हाट्सऐप पर आदेश मिलने शुरू हुए या नहीं। एकदम सन्नाटा सा छाया हुआ है। अब तो पुतिन भी चले गए। क्या हुआ गोदी मीडिया के पापा का। : मुकेश कुमार (भारतीय पत्रकार)
December 8, 2025 at 7:39 AM
पंजाब: सिखों द्वारा दी गई जमीन पर तैयार हुई बेहतरीन मस्जिद; दूसरे गांव में पढ़नी पड़ती थी नमाज।
December 8, 2025 at 7:30 AM
SIO MANUU यूनिट द्वारा “Reading Babri Verdict” विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन।

हैदराबाद: SIO MANUU यूनिट की ओर से हॉस्टल-2 टी पॉइंट पर “Reading Babri Verdict” के शीर्षक से एक विचार-गोष्ठी (Gathering) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबरी मस्जिद फ़ैसले को संवैधानिक, क़ानूनी और सामाजिक नज़रिए से समझना तथा उस पर गंभीर विमर्श करना था।
December 7, 2025 at 2:10 PM
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान: कहा—राम मंदिर बन गया है, अब काशी और मथुरा की ओर भी आगे बढ़ेंगे।
December 7, 2025 at 2:01 PM
NBDSA ने जी न्यूज़, एबीपी न्यूज़ और इंडिया टीवी समेत पाँच चैनलों को NCERT के एक अध्याय को ‘लव जिहाद’ से जोड़ने वाले शो हटाने का आदेश दिया, कहा—इन प्रसारणों में निष्पक्षता का अभाव है।
December 7, 2025 at 1:42 PM
संकट से जूझ रही इंडिगो ने 2023 में ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में खरीदे थे सबसे ज़्यादा चुनावी बॉन्ड।
December 7, 2025 at 1:25 PM
मीडिया, बड़े नेताओं से इंटरव्यू करके बड़ा नहीं बनता। मीडिया बड़े नेताओं से मुश्किल सवाल करने से बड़ा बनता है। सबसे ताक़तवर मीडिया वो है जो सबसे ताक़तवर सत्ताधारियों को जवाबदेह ठहराये। जो बेग़ैरत एंकर 11 साल में अपने प्रधानमंत्री से एक सवाल न पूछ सके, वो पुतिन का इंटरव्यू करे या ट्रंप का, क्या फ़र्क़ पड़ता है? : अरफ़ा ख़ानम शेरवानी (भारतीय पत्रकार)
December 5, 2025 at 1:55 PM
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान: कहा कि ग़ज़ा को एकजुट कर उसकी पूरी शक्ति फ़लस्तीन को देनी चाहिए।
December 5, 2025 at 12:00 PM
2019 से 2023 के बीच देशभर में UAPA (गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम) के तहत 10,440 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से केवल 335 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया।
December 5, 2025 at 10:54 AM
बीते दिनों बरेली में मौलाना तौक़ीर रज़ा और आज़म ख़ान के करीबियों की संपत्ति पर बुलडोज़र चला है। किसी अभियुक्त का क़रीबी होना कैसे अपराध हो गया है? और यह उस देश में हो रहा है जिसके चीफ जस्टिस ने मॉरीशस में कहा था कि भारतीय न्याय व्यवस्था कानून के शासन से चलती है, न कि बुलडोजर के शासन से। : वसीम अकरम त्यागी (भारतीय पत्रकार)
December 5, 2025 at 10:06 AM
दिल्ली: शादी में पैसे लूट रहे 14 साल के मुस्लिम बच्चे को CISF के एक अधिकारी ने सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई; समुदाय ने न्याय की मांग की।

पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के इटावा के भरथना गांव में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान दूल्हे के मामा के बेटे मदन गोपाल तिवारी के रूप में हुई है। उसने शादी समारोह में शामिल होने के लिए CISF से छुट्टी ली थी। आरोपी कानपुर में पोस्टेड है।
December 5, 2025 at 10:00 AM
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को BLOs का बोझ कम करने की सलाह दी; राज्यों और केंद्र से कहा कि अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें, SIR में तैनात 29 BLO की अब तक मौत हो चुकी है।
December 4, 2025 at 12:35 PM
इस्लाम अमन, शांति, प्यार और मोहब्बत का धर्म है, और वही इसकी शिक्षा भी देता है। सांप्रदायिक ताक़तें इस्लाम से डरती हैं और इसकी उज्ज्वल शिक्षाओं से भयभीत होकर इसके ख़िलाफ़ तरह–तरह का प्रोपेगंडा करती हैं, और इस्लाम धर्म को बदनाम करके मिटाने का सपना देखती हैं। : अरशद मदनी (अध्यक्ष जमीअत उलेमा हिन्द)
December 4, 2025 at 11:24 AM
कश्मीर: आयज़ा नाज़ चिब ने रोलर स्केटिंग में भारत के लिए एशियन गोल्ड जीता।
lallanpost.com/kashmir-ayez...
कश्मीर: आयज़ा नाज़ चिब ने रोलर स्केटिंग में भारत के लिए एशियन गोल्ड जीता। | Lallanpost
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के मुताबिक, आयज़ा नाज़ चिब (Aiyza Naz Chib) ने इतिहास रच दिया है। वह जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir)
lallanpost.com
December 4, 2025 at 11:19 AM
भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, गुजरात एटीएस ने ए.के. सिंह और रश्मनी पाल को किया गिरफ्तार।

गुजरात एटीएस ने गोवा से ए.के. सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो भारतीय सेना में सूबेदार रह चुका है। वहीं दमन से रश्मनी पाल नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे और संवेदनशील सूचनाएं इकट्ठी करके पाकिस्तान पहुंचा रहे थे।
December 4, 2025 at 10:20 AM
कश्मीर: क़ाज़ीपोरा तंगमार्ग की रेहाना फ़ैयाज़ का जूनियर नेशनल वॉलीबॉल टीम में चयन।
December 3, 2025 at 11:48 AM
‘कानून को इंसानियत के आगे झुकना चाहिए’: गर्भावस्था होने के दौरान बांग्लादेश भेजी गई सुनाली खातून को भारत लौटने की अनुमति मिली।
December 3, 2025 at 11:24 AM
विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, मैं TMC छोड़ दूंगा, लेकिन 'बाबरी मस्जिद' ज़रूर बनाऊंगा।
December 1, 2025 at 2:10 PM